- Hindi News
- मोटरसाइकिल चालक ने वृद्ध को टक्कर मारी, गंभीर
मोटरसाइकिल चालक ने वृद्ध को टक्कर मारी, गंभीर
रतलाम | बाइकचालक ने पैदल जा रहे एक वृद्ध को टक्कर मार दी। वृद्ध को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। माणकचौक पुलिस ने बताया घायल भोलाराम पिता चुन्नीलाल लोहार (80) निवासी करमदी हैं। वे गुरुवार शाम 4 बजे खेत से रहे थे। करमदी चौराहे पर बाइक चालक ने टक्कर मार दी। भोलाराम के सिर में गंभीर चोट आई।