- Hindi News
- कलेक्टर ने कहा जनता के काम नहीं रुकना चाहिए
कलेक्टर ने कहा जनता के काम नहीं रुकना चाहिए
जनताके काम नहीं रुकना चाहिए। हम उनकी सेवा के लिए हैं। सीएम ऑनलाइन सहित राज्य शासन की योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण समय सीमा में करें। ये निर्देश कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने गुरुवार को कर्मचारियों काे दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शाम 4 बजे कलेक्टर ने मीटिंग ली। उन्होंने कलेक्टोरेट की सभी शाखाओं के कर्मचारियों से जनता से जुड़ी शिकायतों का ब्योरा लिया। इसके बाद राज्य शासन जिला प्रशासन की प्राथमिकता बताई। इसमें हर स्थिति में जनता से जुड़े कामों को प्राथमिकता में करने के निर्देश दिए। बैठक दो घंटे से ज्यादा चली।