ट्रेनिंग देखी, समझाइश दी
रतलाम| त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को पीठासीन अधिकारियों मतदान कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल एडीएम कैलाश वानखेड़े ट्रेनिंग देखने पहुंचे और अधिकारियों-कर्मचारियों को पारदर्शिता निष्पक्षता के साथ चुनाव कराने की समझाइश दी। आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में गुरुवार को दो सत्र में पीठासीन अधिकारियों मतदान कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम मतदान सामग्री से निष्पक्षता से मतदान करने की सीख दी। कलेक्टर एडीएम ने भी पक्षपात से दूर रहने के निर्देश दिए। सवालों के जवाब भी दिए।