- Hindi News
- श्री ऋषभदेव केशरीमल पेढ़ी ट्रस्ट के चुनाव 12 अप्रैल को
श्री ऋषभदेव केशरीमल पेढ़ी ट्रस्ट के चुनाव 12 अप्रैल को
सिटीरिपोर्टर | रतलाम
जैनसमाज की प्रमुख पेढ़ी श्री ऋषभदेव केशरीमल पेढ़ी ट्रस्ट के चुनाव 12 अप्रैल को होंगे। पारस भंडारी ने बताया चुनाव प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू होगी और 12 अप्रैल तक चलेगी। इसमें 11 ट्रस्टियों के चुनाव होंगे। चुनाव अधिकारी पारसमल भरगट को बनाया है। पेढ़ी की स्थापना 30 अप्रैल 1979 में हुई थी। चुनाव 6 साल में एक बार होते हैं। चुनाव से 3 माह पहले सदस्यता शुल्क जमा करने वाले सदस्य ही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे।
कब-क्या होगा
{28फरवरी- सदस्यों की सूची का प्रकाशन।
{ 2 से 5 मार्च- आपत्ति प्रस्तुत करने का समय।
{ 7 मार्च- आपत्ति का निराकरण।
{ 20 से 25 मार्च-निर्वाचन फॉर्म का वितरण।
{ 27 मार्च- फॉर्म जमा होंगे।
{ 31 मार्च- निर्वाचन फॉर्म की जांच।
{ 2 अप्रैल- शाम 6 बजे तक नाम वापसी।
{ 3 अप्रैल- प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन।
{ 12 अप्रैल- मतदान।