- Hindi News
- ‘मनोबल बढ़ाती हैं सांस्कृतिक गतिविधियां’
‘मनोबल बढ़ाती हैं सांस्कृतिक गतिविधियां’
रतलाम | विद्यार्थियोंको स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जरूर भाग लेना चाहिए। सांस्कृतिक, साहित्यिक क्रियाकलाप विद्यार्थियों के मनाेबल में वृद्धि करते हैं। यह बात शिक्षिका विनीता ओझा ने कही। वे शासकीय कन्या मावि ढोढर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रही थीं। कार्यक्रम में वर्षभर आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ मौजूद था।