- Hindi News
- शिव जयंती ‘परमात्म शक्तियों द्वारा महापरिवर्तन’ शुरू
शिव जयंती ‘परमात्म शक्तियों द्वारा महापरिवर्तन’ शुरू
रतलाम| महाशिवरात्रिके उपलक्ष्य में शिव जयंती पर्व ‘परमात्म शक्तियों द्वारा महापरिवर्तन’ कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि द्वारा मनाया जा रहा है। रविवार को डोंगरा नगर में दिव्यदर्शन केंद्र पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सांसद दिलीप सिंह भूरिया थे। विशेष अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष मनोहर पोरवाल, पार्षद अशोक यादव, मनीषा शर्मा, बाबूलाल गरवाल थे। इंदौर की राजयोग शिक्षिका सोनाली दीदी रतलाम सेवा केंद्र की प्रमुख सविता दीदी ने कार्यक्रम शुरू किया। यह 17 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य, शिव अवतरण राजयोग के बारे में समझाया जाएगा।