पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंसारी क्लब ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

अंसारी क्लब ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम |नेहरू स्टेडियममें कैलाशचंद्र अग्रवाल की स्मृति में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल रविवार को अंसारी क्लब रतलाम स्पोटर्स के बीच हुआ। अंसारी क्लब ने 15 ओवर में 66 रन बनाए। रतलाम स्पोर्ट्स 65 रन पर ही सिमट गया और एक रन से मैच हार गया। मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, नितिन पटेल, मदन सोनी थे। बेस्ट फिल्डर एवं मैन आफ मैच अंसारी क्लब के शोएब रहे। मैन ऑफ सीरिज का पुरस्कार रतलाम स्पोर्ट्स क्लब के इलियास को दिया। अंपायरिंग पिंटू राजौरिया, प्रणय अग्रवाल ने की। कमेंट्री रईस पठान ने की। स्वागत वासिफ काजी, विशाल त्रिवेदी ने किया। राइजिंग सन क्रिकेट क्लब के मधुर अग्रवाल, चेतन नागर आदि मौजूद थे।