पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैयदना सा. के जन्मदिन पर क्लीन रतलाम का संदेश

सैयदना सा. के जन्मदिन पर क्लीन रतलाम का संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। सैयदना साहब के जन्मोत्सव पर रविवार को बोहरा समाज ने ग्रीन रतलाम, क्लीन रतलाम का संदेश दिया। चल समारोह में बच्चे सफाई का संदेश लिखी तख्तियां लिए शामिल हुए। सफेद कपड़े और सुनहरी पगडिय़ां पहने समाजजन गुजरे तो हर तरफ मौला... मौला...मुफद्दल मौला गूंज उठा। रात को आतिशबाजी से आसमान रंगीन हो गया।

चल समारोह की शुरुआत सुबह भरावा कुई से हुई। आगे घुड़सवार थे तो पीछे बच्चे। सैफी स्काउट गाइड बैंड पर समाजजन कदम ताल करते चल रहे थे। सैयदना साहब के जयघोष के बीच चल समारोह विभिन्न मार्गों से होता हुआ सैफी मोहल्ला पहुंचा। यहां आमिल साहब याह्या भाई, आमिल साहब अली असगर जबलपुर वाला एवं आमिल साहब मुल्ला हुसैन भाई ने केक काटा। शबाब कमेटी और बुरहानी गार्ड ने तीनों आमिल साहब का स्वागत किया।

रात को मजलिस के बाद बुरहानी मोहल्ला, सैफी मोहल्ला एवं कलीमी कॉलोनी में आतिशबाजी की गई। जमात सेक्रेटरी जुझार भाई मास्टर, जुल्फीकार अंकलेसिरया, शबाब कमेटी के अबुजर कल्लांगवाला, तैय्यब अंकलेसरिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

आज क्या : सलीम आरिफ ने बताया सोमवार सुबह 10 बजे उदयपुर से सैयदना साहब आली कदर मुफद्दल साहब की वाअज का प्रसारण होगा।