सदस्य बढ़ाने का निर्णय
रतलाम | राष्ट्रसेवा संगठन की बैठक रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में हुई। इसमें सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया। अध्यक्षता करते हुए श्याम पांचाल ने बताया स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर संगठन बनाया है। संगठन का काम सेवा है। इससे सभी को सेवा में जुटना चाहिए। राजू पांचाल ने स्वागत किया। बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी मौजूद थे। आभार जितेंद्र पांचाल ने माना।