पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंश्योरेंस कंपनी के कार्यक्रम में हंगामा

इंश्योरेंस कंपनी के कार्यक्रम में हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोबत्ती स्थित गौरव होटल में रविवार को निजी इंश्योरेंस कंपनी के कार्यक्रम में दोपहर 12.30 बजे हंगामा हो गया। रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी से संबद्ध इंडियन इंफोलाइन फाइनांस लिमि. (आईआईएफएल) ने गुरुवार और रविवार को कार्यक्रम किया था। धोखाधड़ी की शंका में लोगों ने पूछताछ की और संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया। चीता फोर्स फाइनांस कंपनी अधिकारियों को थाने ले गई।

मथूरी के रमेश पाटीदार ने बताया बच्चों के स्कूल गेट पर कुछ लोगों ने जनरल नॉलेज के परचे भरवाकर मोबाइल नंबर लिए थे। रविवार सुबह फोन कर अभिभावकों को प्रमाण-पत्र और रिवार्ड लेने होटल गौरव बुलाया। यहां आयोजक बीमा पॉलिसी की बात करने लगे। पीएंडटी कॉलोनी के रामकिशोर पाल ने गुरुवार को बीमा पाॅलिसी के सात हजार रुपए लेकर रसीद नहीं देने की जानकारी दी। रुपए वापस मांगे तो आईआईएफएल के इंदौर ब्रांच मैनेजर संदीप दुबे नि. पलासिया इंदौर ने मना कर दिया। धोखाधड़ी की शंका में लोगों ने पुलिस को बुला लिया। हंगामा बढ़ते देख आयोजकों ने रामकिशोर को रुपए लौटा दिए।

संदीप ने बताया लोगों को गलतफहमी हो गई। फाइनांस कंपनी रिलायंस इंश्योरेंस के लिए काम करती है। रामप्रसाद की रसीद इंदौर कार्यालय में बन गई है जो डाक से घर पहुंचाई जाएगी। टीआई राजेश चौहान ने बताया पूछताछ के लिए संदीप दुबे को लाए थे। वह आईआईएफएल का अधिकृत कर्मचारी है। किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई।

संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर उत्तेजित व्यक्ति।