पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीओ ने जब्त कर ली योगींद्रसागर की चार बसें

आरटीओ ने जब्त कर ली योगींद्रसागर की चार बसें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से बाहर जाने का नहीं था परमिट

रतलाम| योगींद्रसागर इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नालॉजी इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को पिकनिक के लिए मांडू ले गई चार बसों को आरटीओ ने जब्त कर लिया। इनमें से एक बस मांडू के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके बाद यह कदम उठाया है। बसों काे शहर से बाहरी क्षेत्र में जाने का परमिट नहीं है।

एआरटीओ जे.एस. मीणा ने शनिवार रात बिलपांक टोलटैक्स नाके पर बसों को रोककर जब्त कर लिया। इनमें सवार इंस्टीट्यूट के बच्चों को पहले उनके घरों तक पहुंचाया। बाद में बसों को डीआरपी ग्राउंड में खड़ा करवा दिया। आरटीओ ने इंस्टीट्यूट प्रबंधन को नोटिस देकर सोमवार को परमिट, फिटनेस आदि कागजात प्रस्तुत करने को कहा है। इंस्टीट्यूट की बसें शनिवार सुबह ही विद्यार्थियों को पिकनिक पर मांडू ले जाने निकली थी। मांडू के नजदीक नालछा क्षेत्र में एक बस कमानी का पत्ता टूटने से पलट गई थी। इसमें 9 छात्राओं और 1 प्रोफेसर को चोट आई थी। दुर्घटना की सूचना के बाद एआरटीओ ने जब्ती की कार्रवाई की।

यहआपराधिक कृत्य- एआरटीओजे.एस. मीणा के अनुसार योगींद्र सागर इंस्टीट्यूट को शहरी क्षेत्र में ही बस संचालन की अनुमति है, शहर से बाहर बसों को ले जाने के लिए परमिट लिया जाना था। स्कूल बसों के मामले में तो यह और भी जरूरी हो जाता है। इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने इस मामले में लापरवाही की, यह कृत्य आपराधिक श्रेणी का है। बकौल श्री मीणा शनिवार रात और रविवार को भी पूरे दिन प्रबंधन के लोग बसों के परमिट, बीमा अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके है।