बाइक की टक्कर से बालक घायल
रतलाम | डाटकी पुलिया के पास रविवार दोपहर 2.45 बजे बाइक की टक्कर से एक बालक घायल हो गया। लोगों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस के अनुसार डाट की पुलिया के पास से सब्जी खरीदकर मां भाग्यलक्ष्मी के साथ सुमित पिता सोहनसिंह जाट (10) नि. गांधी नगर पैदल घर लौट रहा था। बाइक (एमपी 43 एमसी 4220) की टक्कर से सुमित घायल हो गया। स्टेशन रोड थाने में बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।