स्कूल में योग शिविर लगाया
रतलाम | महर्षिदयानंद सरस्वती विद्यालय में शुक्रवार को योग एवं एरोबिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें आशा दुबे ने छात्र-छात्राओं को योग कराते हुए उसके लाभ बताए। उन्होंने सूर्य नमस्कार के जरिए सेहतमंद रहने के तरीके समझाए। सुषमा श्रीवास्तव, आशा चौधरी, पुष्पा वासन, उमा भारद्वाज सहित कई कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।