पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात वार्डों में से तीन पर कांग्रेस

सात वार्डों में से तीन पर कांग्रेस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापंचायत के चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए खुशखबरी लाए। दूसरे चरण के परिणाम के बाद सात वार्डों में से तीन पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। जनता दल ने भी कमाल दिखाया। सरवन पट्टी और बाजना के 2 वार्ड जनतादल ने भाजपा से छीन लिए।

जिपं के 4 वार्ड, बाजना सैलाना जनपद के 35 सदस्यों की मतगणना रविवार को हुई। मतगणना के बाद सारणीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला मुख्यालय से परिणाम घोषित किए जाएंगे। पर्ची मिलान के बाद विजेता उम्मीदवारों ने ढोल-ढमाकों के साथ रैली निकाली।

बाजनामें कब्जा बरकरार- बाजनाजनपद में कांग्रेस ने कब्जा बरकरार रखा। 20 वार्डों में से 12 पर कांग्रेस सदस्यों ने जीत हासिल की। यहां से भाजपा जनता दल के 4-4 उम्मीदवार विजयी रहे। निवृत्तमान जनपद पर कांग्रेस का कब्जा था। कांग्रेस के 10 और जनता दल के 2 सदस्यों की मदद से बालू जोड़िया जनपद अध्यक्ष बनाए थे। सैलाना में कांग्रेस के 10 उम्मीदवार जीते हैं। यहां 15 सदस्य हैं।

5निष्कासित- कांग्रेसने जिपं चुनाव में अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पांच पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा भी हैं। जिलाध्यक्ष प्रभु राठौर के अनुसार चंद्रशेखर शर्मा सहित युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, लोस महासचिव गोपाल डामर, निर्मला योगेश डामर और थावरी कटारा पलसौड़ा को पार्टी से 6 साल के निष्कासित किया। ये चुनाव प्रचार में पार्टी के किसी नेता के फोटो, झंडे का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

{ वार्ड 14 से भाजपा के मोती निनामा बहुत ही कम अंतर से चुनाव हारे हैं, उन्हें इस बार पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा था।

{सरवन पट्टी से जिला पंचायत सदस्य रही भाजपा की सीमा खराड़ी को वार्ड बदलना महंगा पड़ा। उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। सरवन पट्टी और बाजना दोनों ही वार्डों पर भाजपा का कब्जा था, इस बार जनता दल ने ये वार्ड झपट लिए।

{चुनाव के पहले चरण के चुनाव में तीन वार्डों में से 1 कांग्रेस, 1 भाजपा और 1 निर्दलीय उम्मीदवार के कब्जे में है।

{पूर्व जिला पंचायत में 16 में से भाजपा के 11 सदस्य थे, बहुमत के आधार पर अनीता जैन और निर्मला पाटीदार अध्यक्ष रहीं। दो चरण के परिणाम के बाद पार्टी बहुमत से दूर दिख रही है।

{ रावटी वार्ड पर देवदा परिवार का कब्जा बरकरार, अभी कमल देवदा जीते, उनकी प|ी जिपं सदस्य थीं।

{रावटी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी कमल देवदा चुनाव जीते है। उन्हें 7,240 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के मोती निनामा 321 मतों से पीछे रहे।

{ शिवगढ़ वार्ड से कांग्रेस की प्यारी बाई डिंडोर भाजपा प्रत्याशी सीमा खराड़ी से 4 हजार मतो से आगे रहकर चुनाव जीती है।

{ सरवन पट्टी से जनतादल के नारायण मईडा ने 6 हजार 500 मतो से जीत दर्ज की है। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के कालू निनामा और भाजपा के शंभूसिंह थे।

{ बाजना वार्ड से जनतादल की कविता भगोरा ने तीन हजार मतो से जीत दर्ज की है। इस वार्ड से जनता दल की बागी हेमलता डोडिय़ार, कांग्रेस की सुगन कैलाश और भाजपा की सीता चरपोटा ने टक्कर दी थी।