सफेद पत्थरों से संवरा हनुमान मंदिर
मकरानाके सफेद पत्थरों से हनुमान ताल का श्री उत्तरामुखी बाल हनुमान मंदिर संवर रहा है। इसके पूरा होने पर ताल का सौंदर्य भी निखर जाएगा।
मंदिर की देखरेख प्रारंभ में सज्जन मिल के श्रमिक करते थे। 2010 में तत्कालीन कलेक्टर राजेंद्र शर्मा, महापौर शैलेंद्र डागा ने लोगों को साथ लेकर तालाब का गहरीकरण शुरू किया। मंदिर को तालाब के पानी में घिरने से बचाने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार कराया। तत्कालीन पार्षद पवन सोमानी, सीमा टांक अन्य ने हनुमान मंदिर के कायाकल्प की प्लानिंग की। जून 2013 में मकराना के सफेद पत्थरों से मंदिर निर्माण शुरू हुआ। पत्थर लगवा रहे अरिहंत ग्रुप ने अजारी (जिला सिरोही राजस्थान) के रूपा राम मिस्त्री टीम को इसका दायित्व सौंपा। रूपा राम की निगरानी में हरिसिंह चौहान, महेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, सना राम दिनेश सहित अन्य कारीगर पत्थरों को तरासने में लगे हैं। करीब दो महीने में मंदिर तैयार हो जाएगा।
निगमकराएगी शेष कार्य
पूर्वमहापौर शैलेंद्र डागा ने बताया बाकी सौंदर्यीकरण कार्य भी निगम ने पूर्व में ही प्रस्तावित किए हैं। यहां वाकिंग जोन, पार्क आदि कई काम होंगे। अरिहंत ग्रुप के शेखर कासवा ने बताया ग्रुप के 50-60 सदस्यों ने हनुमान मंदिर के कायाकल्प की शुरुआत की थी।
सज्जन मिल तालाब स्थित श्री उत्तरामुखी बाल हनुमान मंदिर।
जीर्णोद्धार