पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमातखाने से 35 जुआरी गिरफ्तार, 53 हजार रुपए जब्त

जमातखाने से 35 जुआरी गिरफ्तार, 53 हजार रुपए जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | नयापुरास्थित जमातखाने में जुआ खेल रहे 35 लोगों को पुलिस ने रविवार शाम 4.15 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस को देख किसी ने मोजे में रुपए छिपाए तो किसी ने गली में रुपए फेंक दिए। मोबाइल रिकॉर्डिंग करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीआई दिनेश वर्मा ने बताया जमातखाने में अनवर उर्फ अन्नू पिता गुलशेर खान नि. वेदव्यास कॉलोनी की बेटी की शादी का कार्यक्रम था। शादी में आए लोग जमातखाने की पहली मंजिल पर जुआ खेल रहे थे। आरोपियों से 53,780 रुपए जब्त हुए।