- Hindi News
- नल कनेक्शन के 1200 रुपए लेकर 500 की ही दे रहे रसीद
नल कनेक्शन के 1200 रुपए लेकर 500 की ही दे रहे रसीद
नल-जलयोजना से कनेक्शन के नाम पर 1200 रु. लिए जा रहे हैं। बदले में रसीद 500 रु. की मिल रही है। पीएचई पर ऐसी गड़बड़ी के आरोप सेमलिया के ग्रामीणों ने लगाए हैं। उन्होंने पीएचई पंचायत पर पक्षपात करने के आरोप भी लगाए।
जिला मुख्यालय से 16 किमी दूर सेमलिया में पानी की किल्लत है। 4500 से ज्यादा आबादी वाले गांव में पीएचई की नल-जल योजना है। यहां 1.25 लाख लीटर की क्षमता की टंकी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता के बावजूद गांव की नल-जल योजना से कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जगदीश राठौर ने बताया कनेक्शन के लिए पीएचई के दो कर्मचारी गांव में घूमते हैं। ये कनेक्शन के 500 लेबर के 700 रु. ले रहे हैं। रसीद सिर्फ 500 रु. की दे रहे हैं। पूछताछ में पीएचई पंचायत शुल्क तय होने का दावा करते हैं। तेजालाल पडिय़ार ने कहा 1200 रु. लेकर 500 रु. की रसीद दी। बावजूद कनेक्शन में आनाकानी कर रहे हैं।
2007-08से योजना, अब भी अधूरी-सेमलिया को2007-08 में नल-जल योजना मिली। टंकी का निर्माण हो गया। 4500 मीटर की बजाय अब तक 1100 मीटर पाइप लाइन ही डल सकी है। कनेक्शन देना भी कुछ दिन पहले शुरू किए। अधूरी योजना के कारण ग्रामीणों को जलसंकट से जूझना पड़ रहा है।
अाचार संहिता में कनेक्शन दे रहे हैं।
सेमलिया स्थित पानी की टंकी।
पंचायत का सरोकार नहीं
^आचारसंहिता में नए कनेक्शन नहीं दिए जा सकते हैं। पीएचई कर्मचारी टेस्टिंग कर रहे हैं। कनेक्शन के एवज में ज्यादा राशि लेने से पंचायत का सरोकार नहीं है। योजना अभी पंचायत को नहीं मिली है। प्रहलादधभाई, सरपंच ग्राम पंचायत सेमलिया
पंचायत को हैंड ओवर
^सेमलियामें टंकी निर्माण पाइप लाइन डालकर पंचायत को दे दिया है। ग्रामीणों को नल कनेक्शन देने कम-ज्यादा राशि लिए जाने से पीएचई या कर्मचारियों का कोई लेना-देना नहीं है। एस.के.साल्वे, ईई पीएचई