शासकीय भवन निखरंेगे
शहरीक्षेत्र के शासकीय भवनों परिसरों में जल्द निखार आएगा। पुनर्घनत्वीकरण योजना में ये काम होंगे। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल के अनुसार इसमें ऐसे सरकारी भवन परिसरों का पुनर्निर्माण किया जाएगा जो बजट से पूरे नहीं किए जा सकते। कलेक्टर ने भवनों परिसरों के कायाकल्प के लिए सभी विभागों से प्रस्ताव बुलाए हैं। ये काम एमपी हाउसिंग बोर्ड करेगा।