पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव लक्ष्य में उलझा आरटीओ

चुनाव लक्ष्य में उलझा आरटीओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें परिवहन विभाग की टीम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लक्ष्य में उलझ गई है। पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी के साथ लक्ष्य पूरा करने के लिए नए जिला परिवहन अधिकारी टीम ऑफिस की बजाय फील्ड में ज्यादा वक्त बीता रहे। इसका असर ऑफिस के काम पर पड़ रहा है।

जनवरी के दूसरे पखवाड़े में जिले में परिवहन अधिकारी जे.एस. मीणा ने ज्वाइनिंग दी। इसके बाद से वे लगातार व्यस्त नजर रहे हैं। मीणा टीम सैलाना-बाजना क्षेत्र के पंचायत चुनाव के लिए वाहनों के अधिग्रहण में जुटी रही। इसके बाद से परिवहन विभाग की टीम ने लक्ष्य पूरा करने की कोशिश शुरू कर दी।

मीणा के अनुसार परिवहन विभाग के मुख्यालय से जिले को वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए 31.85 करोड़ रु. का लक्ष्य मिला है। अब तक यह करीब 22 करोड़ रु. तक पहुंचा है। दिसंबर में विभाग ने 1.99 करोड़ जनवरी में 3.75 करोड़ रु. परिवहन कर वसूला था। फरवरी मार्च में बाकी लक्ष्य पूरा करने की कोशिश की जा रही है। पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी के कारण लक्ष्य पूरा करने के परेशानी जरूर रही है लेकिन उम्मीद है इसे पूरा कर लिया जाएगा। ऑफिस की बजाय फील्ड में ज्यादा समय देने से व्यवस्थाएं आंशिक रूप से प्रभावित हो रही हैं।