पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस टीम और पुलिस बॉयज ने जीते मैच

पुलिस टीम और पुलिस बॉयज ने जीते मैच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | आईटीआईमैदान में श्रीराम नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित अभा टेनिस बॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला मैच मप्र पुलिस और एमपी फोर्स के बीच खेला गया।

इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपी फोर्स ने 12 ओवर में 60 रनों का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी में पुलिस टीम ने अंतिम ओवर में मैच जीत लिया। आयोजन समिति अध्यक्ष पप्पू पुरोहित ने बताया कि दूसरा मैच मप्र पुलिस और पुलिस बॉयज के बीच खेला गया।

इसमें पुलिस बॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों का लक्ष्य बनाया। मप्र पुलिस टीम 66 रनों पर ही आउट हो गई। पुलिस बॉयज ने 14 रनों से मैच जीत लिया।