पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोटरी पर कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नोटरी पर कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | नाबालिगकी शादी कराने के मामले में मंगलवार को दलित समाज के लोगों ने कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन किया और नोटरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने इनसे कहा नोटरी पर कार्रवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अधिकार क्षेत्र का मामला है। दलित समाज के 50 से ज्यादा महिला-पुरुष कलेक्टर के पास पहुंचे। उनका आरोप है नोटरी ने एक नाबालिग का 38 वर्षीय महिला के साथ विवाह करवा दिया। नाबालिग दलित समाज से है। उसकी आयु 18 वर्ष है। 21 वर्ष से पहले नोटरी से विवाह करवाया जाना गैरकानूनी है। कलेक्टर ने कहा कार्रवाई के लिए जिला सत्र न्यायाधीश के समक्ष अपील करें।