रामलीला का मंचन आज होगा
रतलाम | टेकेश्वरमहादेव परिसर में सोमवार से होने वाला रामलीला का मंचन मंगलवार को भी नहीं हो पाया। मंडली नहीं आने से यह स्थिति बनी। अब रामलीला का मंचन बुधवार से होगा। टेकेश्वर मंदिर समिति संचालक चिंतामण बहादर ने बताया प्रयाग से आने वाली मंडली ट्रेन छूट जाने से रतलाम नहीं सकी थी। मंडली बुधवार को आएगी। इसके बाद रामलीला का मंचन होगा।