पूर्व विधायक झालानी को श्रद्धांजलि दी
रतलाम | आदर्शहिंद व्यायामशाला सुनारगली के सदस्यों ने सोमवार को पूर्व विधायक शिवकुमार झालानी को श्रद्धांजलि दी। व्यायामशाला अध्यक्ष भोला गवली, महावीर पहलवान, डॉ. राजेंद्र शर्मा, झमक भरगट, बबला पहलवान, कालू पहलवान ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि दी। पार्षद प्रेम उपाध्याय, पुरुषोत्तम सुरेका, किशोर मित्तल आदि मौजूद थे। श्रीकालिकामाता सेवा मंडल के सदस्यों ने भी आत्म शांति के लिए भजन-कीर्तन किए।