- Hindi News
- काम करा रहे पूरे महीने वेतन दे रहे 21 दिन का
काम करा रहे पूरे महीने वेतन दे रहे 21 दिन का
भास्करसंवाददाता | आलोट
बीएसएनएलमें ठेका कर्मचारियों से काम ताे पूरा लिया जा रहा है लेकिन वेतन अधूरा मिल रहा है। महीनभर काम करने के बावजूद ठेकेदार 21 दिन की हाजिरी भर रहा है। मामले में कर्मचारियों ने केंद्रीय संचार मंत्री को पत्र लिखकर पूरा वेतन दिलवाने की मांग की।
पत्र में बताया हम पूरे महीने टेलीफोन लाइन देखना, गड्ढे खोदना, केबल फाल्ट देखना समेत आलोट क्षेत्र के सभी एक्सचेंज में 8 से 10 घंटे सेवा देते हैं। उपस्थित केवल 21 दिन भरी जाती है। वेतन भी 21 दिन के मान से 3775 रुपए दिया जाता है। हमें 5600 रुपए वेतन मिलना चाहिए। राशि कम मिलने का कारण ठेकेदार से पूछा तो बताया ईपीएफ की राशि 623 रुपए काटी जा रही है। 2007 से ईपीएफ कहां जमा हो रहा हैै। इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है।
कर्मचारी संजय बोरासी, राजू वाघेला, लालसिंह, संजय वाघेला, मांगूसिंह ने बताया हमने केंद्रीय संचार मंत्री को पत्र लिखा है। इसमें पूरा वेतन दिलवाने की मांग के साथ ही ये पूछा है कि ईपीएफ के नाम पर काटी जा रही राशि कहां जमा हो रही है। महंगाई को देखते हुए वेतन बढ़ाने की मांग भी की है। बीएसएनएल रतलाम के जीएम अनिलकुमार अहिरवाल ने बताया मामला मेरी जानकारी में नहीं है। ऐसा है तो दिखवाया जाएगा।