पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शूटर सुधाकर के सहयोगी रामबाबू की गिरफ्तारी पर इनाम

शूटर सुधाकर के सहयोगी रामबाबू की गिरफ्तारी पर इनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालवाक्षेत्र के शूटर सुधाकरराव मराठा के सहयोगी रामबाबू की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। एसपी डॉ. जी.के. पाठक ने गुरुवार को इसके आदेश जारी किए।

एसपी ने बताया राकेश सकलेचा उर्फ पप्पू सेक्सी से अवैध वसूली और जानलेवा हमले के आरोप में 29 जुलाई से दीनदयाल नगर निवासी रामबाबू पिता महेंद्र शर्मा (49) फरार है। उसके खिलाफ स्टेशन रोड, औद्योगिक क्षेत्र तथा माणकचौक थाने में 8 अपराध दर्ज हैं। शूटर सुधाकर मराठा के इशारे पर रामबाबू आतंक फैलाकर नियोजित तरीके से अवैध वसूली करता है। उसे बंदी बनाने अथवा सूचना देने वाले को एक हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।