अालमारियां खुलवाकर चैक किया रिकॉर्ड
{पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर ने किया मुख्य डाकघर का निरीक्षण {ली जरूरी फाइलों की जानकारी
सिटीरिपोर्टर| रतलाम
डाकविभाग के पीएमजी वाय.पी. राय गुरुवार को शहर आए। उन्होंने सैलाना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाकघर का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों की बैठक लेकर मंदसौर रवाना हो गए।
पीएमजी (पोस्ट मास्टर जनरल) सुबह 11.30 बजे मुख्य डाकघर पहुंचे। उन्होंने मुख्य डाकघर का निरीक्षण किया। एक-एक अालमारी खुलवाई और रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा रिकॉर्ड में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होना चाहिए। रिकॉर्ड व्यवस्थित तैयार करें ताकि कोई भी अधिकारी आए तो व्यवस्थित रिकॉर्ड मिल सके। उन्होंने सफाई व्यवस्था भी देखी। सफाई देखने के लिए एक-एक कोना छान मारा। अधीक्षक एम.आई. हैदरी, पोस्टमास्टर डी.एस. मुजावदिया आदि मौजूद थे।
दिन-रातमेहनत करो
विभागका निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा डाक विभाग कौर बैंकिंग से जुड़ रहा है। इसके काम में तेजी लाएं। इसके लिए दिन रात मेहनत करें। इतने दिनों में विभाग ने आपको बहुत कुछ दिया है। अब विभाग पहली बार तुमसे कुछ मांग रहा है। इसके लिए दिन रात जुट जाओ। कौर बैकिंग का डाटा तेजी से अपडेट करने के निर्देश दिए।
बुकहोगी कम्प्यूटराइज्ड
विभागके कर्मचारियों की सर्विस बुक मैन्युअल है। इससे डॉक्यूमेंट की जांच के लिए एक-एक फाइल देखना पड़ती है। यह जल्द कम्प्यूटराइज्ड होगी। सभी कर्मचारियों का डाटा कम्प्यूटर पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद कोई भी कर्मचारी अपना रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेगा। इससे विभाग में पारदर्शिता आएगी। वहीं कौर बैंकिंग शुरू होने से जल्द विभाग का एटीएम भी शुरू हो जाएगा।
चकाचक दिखा डाकघर
पीएमजीके आने की सूचना विभाग को पहले ही मिल गई थी। इससे गुरुवार को पोस्ट ऑफिस आम दिनों की तुलना में चकाचक दिखा। पीएमजी को कहीं धूल नजर नहीं आए। इसके लिए आला अधिकारियों ने सफाईर्कमियों को चेतावनी दे दी थी कि सफाई ऐसी होना चाहिए कि साहब संतुष्ट हों जाएं।