- Hindi News
- पूजा सोया के कर्मियों को मिला जुलाई का वेतन
पूजा सोया के कर्मियों को मिला जुलाई का वेतन
वेतन के लिए संघर्ष कर रहे पूजा सोया के कर्मचारियों को कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद राहत मिली है। मैनेजमेंट ने जुलाई के वेतन का भुगतान किया और अगस्त का वेतन 25 सितंबर से पहले भुगतान करने का आश्वासन दिया है। पूजा सोया के प्रमोद शाह, शैलेंद्र कुमार, रामप्रसाद पोरवाल, संग्राम सिंह, दीपक सोनेल ने जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. संजय गोयल से शिकायत की थी। कलेक्टर ने श्रम पदाधिकारी को मैनेजमेंट से बात करने वेतन भुगतान होने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।