किसान मोर्चा की बैठक कल
किसान मोर्चा की बैठक कल
रतलाम | भाजपाकिसान मोर्चा की जिला बैठक 20 सितंबर दोपहर 1 बजे पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय में होगी। जिला महामंत्री भीमसिंह भाटी ने बताया बैठक में कृषि को लाभदायी बनाने के प्रदेश सरकार के किसान जाग्रति अभियान दीनदयाल जयंती महोत्सव पर चर्चा होगी। प्रदेश मंत्री ईश्वरलाल पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिराम शाह मार्गदर्शन करेंगे।
22सितंबर को प्रदर्शन करेंगे किसान- भारतीयकिसान संघ के बैनर तले 22 सितंबर सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट में किसान प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन देंगे। तहसील मंत्री भगवानसिंह पंवार ने बताया प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें खाद-बीज, कीटनाशक, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि आदि समस्याएं उठाई जाएंगी।