समन्वय परिवार आज मनाएगा जन्मोत्सव
समन्वय परिवार आज मनाएगा जन्मोत्सव
रतलाम | निवृत्तमानशंकराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंदगिरि महाराज का 83वां जन्मोत्सव शुक्रवार को समन्वय परिवार मनाएगा। सुबह 10.30 बजे समन्वय संस्कार केंद्र पर गुरुपूजन होगा। 10.45 बजे गोशाला पर गोसेवा, 11.15 बजे अन्नक्षेत्र सिलावटों का वास में मिठाई वितरण होगा। रात 8 बजे न्यू रोड पर ब्राह्मण बोर्डिंग के सामने निरंजन मालपानी के निवास पर सत्संग होगा।