रतलाम | बिजलीकंपनी के पैलेस चौकी स्थित काउंटर पर अब शाम तक बिल भर सकते हैं। यहां एनआईसीटी का ऑनलाइन काउंटर शुरू हो गया है। इसमें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिल जमा हो सकेंगे। पहले सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ही बिल जमा हो सकते थे। नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को फायदा होगा।