दिलों में उत्साह की आग जलती रहे
रतलाम| सभीके दिलों में उत्साह की आग जलती रहना चाहिए। यह संसार शक्ति से निर्मित है। सभी में शक्ति का संचार होना चाहिए। यह बात जिला उपभोक्ता फोरम सदस्य सबा खान ने कही। वे शासकीय कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को आयोजित कार्यशाला में बोल रही थीं। राजनीति विज्ञान की प्राध्यापक डॉ. मंगलेश्वरी जोशी ने कहा शिष्टाचार सदाचार से ही उन्नति संभव है। प्राचार्य डॉ. आर.के. कटारे ने कहा व्यक्ति विकास प्रकोष्ठ के माध्यम से छात्राओं का भविष्य उज्जवल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। छात्राओं को इसका लाभ लेना चाहिए। वी.के. जैन, डॉ. मदनलाल गांगले, डॉ. सुप्रिया पैठणकर, डॉ. सुरेश कटारिया, सुषमा कटारे, डॉ. बी. वर्षा, डॉ. स्नेहा पंडित, डॉ. अनामिका सारस्वत, डॉ. मीनाक्षी व्यास, डॉ. सुनीता श्रीमाल, डॉ. मलिका खान सहित छात्राएं मौजूद थीं।।