- Hindi News
- बीएसएनएल के ऑफिसर बोर्ड की हठधर्मिता से नाराज
बीएसएनएल के ऑफिसर बोर्ड की हठधर्मिता से नाराज
काटजूनगर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के सामने विरोध दर्ज कराते अधिकारी।
सिटी रिपोर्टर| रतलाम
बीएसएनएलबोर्ड की हठधर्मिता से ऑफिसर नाराज हैं। काटजू नगर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के सामने गुरुवार को ऑफिसरों ने धरना दिया। प्रमोशन दो, हठधर्मिता समाप्त करो के नारे लगाए। संचार निगम एक्जीक्यूटिव ऑफिसर एसोसिएशन के कमलेश पारिख ने बताया टू और वन वेतन किसी भी उद्योग में लागू नहीं है। ऐसे में इसे बदलने की जरूरत है। इसे बदलकर स्टैंडर्ड टू और थ्री वेतन दिया जाना चाहिए। इसके सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हमारी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। एसोसिएशन के राजेश गोयल, हेमंत कुलकर्णी, संदीप नारले, पंकज चौहान, दयालसिंह, अरुण हेड़व, राकेश देसाई, परेश पटनी, विजय महाजन, दिनेश सोमानी, प्रवीण कुरील, राजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।
येचाहते हैं ऑफिसर
{स्टैंडर्डई-टू, ई-थ्री स्केल लागू हो।
{पहला प्रमोशन चार साल में दिया जाए।
{2000 के बाद भर्ती कर्मचारियों को 30 फीसदी सेवानिवृत्ति का लाभ मिले।
{पेंशनरों को 1-1-07 से 78.2 फीसदी फिटमेंट का लाभ दिया जाए।