पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईटेंशन लाइन से वृद्ध की मौत

हाईटेंशन लाइन से वृद्ध की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलकापुरीकॉलोनी में दो मंजिला मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गुरुवार सुबह पुताई कर रहे एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा और स्पार्किंग से सीसी सड़क पर गड्ढे हो गए। मृतक विरियाखेडी़ निवासी जॉन हैरी पिता पूरनदयाल (60) हैं।

मृतक के पुत्र विजय ने बताया अलकापुरी में शांतिलाल पिता दौलतराम के मकान (सी-28) में पुताई का काम चल रहा है। वहां पिताजी पुताई कर रहे थे। छत की बाउंड्रीवाल पर पुताई करने के दौरान वे पड़ोसी की छत पर गए। पुताई करते वक्त उनकी कोहनी हाईटेंशन लाइन के तार से टच हो गई और वहीं मौत हो गई। मृतक कांग्रेस नेता आशीष डेनियल के ताऊ थे। औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बिजली कंपनी कर्मचारियों ने तार जोड़कर दोपहर 3 बजे सप्लाई चालू की। इसके 15 मिनट बाद एक बंदर लाइन की चपेट में गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बंदर का अंतिम संस्कार करवाया। शाम 5 बजे क्षेत्र में बिजली सुचारु हुई।

शुल्क तो जमा करवाना पड़ेगा- अधीक्षणयंत्री धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया बिजली के पोल पहले से निर्धारित स्थान पर लगे हैं। अतिक्रमण के कारण हाईटेंशन लाइन के तार मकानों के पास गए। बिजली कंपनी में निर्धारित शुल्क जमा करवाकर तारों को हटाया जा सकता है।

ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी- पार्षदवंदना पुरोहित ने बताया अलकापुरी में मकानों के ऊपर एचटी लाइन है। 15 दिन पहले बिजली कंपनी को तार ऊंचा करने के लिए पत्र लिखा था। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है तार हटाने का शुल्क भवन स्वामी को जमा करवाना पड़ेगा।

अलकापुरी का मकान जहां दुर्घटना हुई।

जॉन हैरी