सब्जी खरीद रही महिला का मंगलसूत्र चोरी
सब्जीखरीदने गई महिला के गले से गुरुवार को सुबह मंगलसूत्र चोरी हो गया। कसारा बाजार में माहेश्वरी धर्मशाला के पास घटना प्रॉपर्टी ब्रोकर गौतमलाल जैन की प|ी मधुबाला (58) के साथ हुई। चौड़ी डिजाइन का मंगलसूत्र 45 ग्राम वजनी सोने का था। माणकचौक थाने में प्रकरण दर्ज किया है।
प्रॉपर्टी ब्रोकर के बेटे संदीप ने बताया मां सुबह 10.30 बजे कसारा बाजार में प्रभात बरतन वाले की दुकान के पास बैठी महिला से सब्जी खरीद रही थीं। तभी तीन-चार महिलाएं आई और सब्जी खरीदने के लिए जल्दबाजी करने लगीं। सब्जी खरीदकर महिलाएं चली गईं। थोड़ी देर बाद मां ने देखा तो गले से मंगलसूत्र गायब था। संदीप ने बताया मां को लगा शायद मंगलसूत्र घर पर रह गया है। दिनभर घर में ढूंढा फिर शाम 6.30 बजे माणकचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
सीसीटीवीकैमरे तलाशेंगे-संदीप नेबताया कसारा बाजार की दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शुक्रवार को दुकानदारों से संपर्क कर सीसीटीवी फुटेज देखेंगे।
मधुबाला जैन