पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिन काली पट्टी बांधकर काम करेंगे

तीन दिन काली पट्टी बांधकर काम करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तृतीयवर्ग के कर्मचारी तीन दिन काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। 32 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए 16 सितंबर से आंदोलन का तीसरा चरण शुरू होगा। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश आचार्य जिलाध्यक्ष दीपक सुराना ने बताया मांगों के निराकरण के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का तीसरा चरण 16 सितंबर से शुरू होगा। 18 सितंबर तक तृतीय वर्ग के सरकारी कर्मचारी काली पट्टी बांध जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। चौथे चरण में 30 सितंबर को एक दिन का सामूहिक अवकाश लिया जाएगा। आंदोलन प्रांतीय अधिवेशन में लिए निर्णय के अनुसार किया जा रहा है।

ये हंै प्रमुख मांगें

{ सभी संवर्गों के कर्मचारियों को त्रिस्तरीय वेतन (10, 20 28 साल का सेवाकाल पूर्ण करने पर) का लाभ दिया जाए।

{ पे ग्रेड 3200 3600 के स्थान पर 4200 4800 किया जाए।

{ कर्मचारियों को केंद्र के समान 10 फीसदी गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए।

{ सेवानिवृत्ति पर अवकाश नकदीकरण 240 के स्थान पर 300 दिन किया जाए।

{ स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत तृतीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को डॉक्टरों की तरह नाइट ड्यूटी भत्ता दिया जाए।

{ लिपिक वर्ग कर्मचारियों का न्यायालयीन आदेशानुसार विसंगति दूर कर आदेश जारी किया जाए।