करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास करेंगे
शहरमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अफोर्डेबल हाउस सहित 139 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। प्रशासन 18 सितंबर को उनके प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटा है। भाजपा की जिला इकाई भी तैयारी कर रही है।
नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले सीएम लगभग सभी निकायों का दौरा करना चाहते हैं। इसी क्रम में 18 सितंबर को वे रतलाम रहे हैं। वे यहां करीब 2 घंटे रुकेंगे। इस 1500 अफोर्डेबल हाउस के निर्माण की नींव रखेंगे। इसके सहित 139 करोड़ रुपए से ज्यादा के कार्यों का शिलान्यास कई योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल की मॉनीटरिंग में अफसर सीएम के दौरे की तैयारियां कर रहे हैं। महापौर शैलेंद्र डागा, विधायक चेतन्य काश्यप भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी तैयारी में जुटे हैं। सीएम की सभा के लिए कालिकामाता मैदान में पंडाल बनाया जा रहा है। इसका का 20 फीसदी से ज्यादा काम हो चुका है।
गोपालपुरस्कार भी देंगे-सीएम गोपालपुरस्कार योजना में दूसरा स्थान हासिल करने वाले किसान को एक लाख रुपए का नकद इनाम भी देंगे।
इनका शिलान्यास
{45.65करोड़ से ज्यादा राजीव आवास योजना में ईश्वरनगर स्लम बस्ती में 848 मकानों का निर्माण मूलभूत सुविधाओं का विकास
{75 करोड़ रुपए से आरडीए की बंजली स्थित योजना क्र. पांच में 1500 अफोर्डेबल हाउस का निर्माण
{2.14 करोड़ रुपए से जावरा में मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत सीसी रोड
{60 लाख रुपए से आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय का निर्माण
{6 करोड़ से जिला परिवहन कार्यालय का निर्माण
{9.95 करोड़ से ज्यादा से बाल चिकित्सालय के पास एमसीएच भवन का निर्माण
इन सौगातों की आस
महापौरके अनुसार सीएम से शहर विकास के लिए निगम 5 मांगें करेगा। ये मांगें हैं-
1.गुणावद डेम का 18.19 करोड़ की लागत सेजीर्णोद्धार शहर तक नई पाइप लाइन के प्रस्ताव को मंजूरी। प्रस्ताव मुख्यमंत्री शहरी पेयजल मिशन में नगरीय प्रशासन विकास विभाग को भेजा है।
2. मुख्यमंत्री शहरी पेयजल मिशन में 27.65 करोड़ की लागत से 172 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने के प्रस्ताव की मंजूरी। प्रस्ताव राजधानी में लंबित है।
3. दीनदयालनगर, विनोबानगर रेलनगर में 13 करोड़ रुपए की लागत से टंकी निर्माण की मंजूरी।
4. ऑडिटोरियम ( 600