पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़े पद के इंतजार में बैठे रहें

बड़े पद के इंतजार में बैठे रहें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{इंजीनियर्स डे के उपलक्ष्य में हुए समारोह में सीनियर डीएमई ने कहा

सिटीरिपोर्टर| रतलाम

इंजीनियरिंगग्रेजुएट्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ध्यान देना होगा कि इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स बड़े पद के चक्कर में बैठे रहें। यदि सुपरवाइजर का काम मिले तो भी कर लेना चाहिए। धीरे-धीरे वह आगे पहुंच ही जाएगा। छोटे पद पर रहते हुए अच्छा काम करेंगे तो अपने आप बड़ा पद मिल जाएगा। इंजीनियरों को हमेशा अपडेट रहना होगा। ये एक बड़ी चुनौती है।

ये बात रतलाम रेल मंडल के सीनियर डीएमई कमलसिंह चौधरी ने रविवार को सुमंगल गार्डन में इंजीनियर्स डे पर हुए समारोह में कही। उन्होंने रेलवे में इंजीनियरों के कामकाज के बारे में भी बताया। इंजीनियर अपडेट रहें, इसके लिए कई जानकारियां दी। उन्होंने कहा इंजीनियरों को हर दिन नई चुनौतियों से जूझना पड़ता है इसलिए प्राथमिकताएं तय करते हुए हर नई तकनीक की जानकारी आवश्यक है। सृजन कॉलेज के अनुराग गुप्ता ने कहा इंजीनियरिंग की थ्योरी के साथ प्रेिक्टकल जरूरी है। विद्यार्थी जीवन से ही इंजीनियर के काम को समझना चाहिए ताकि पढ़ाई के साथ परफेक्टनेस आए। इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के डिप्टी जनरल मैनेजर पी. आरोग्यकुमार ने भी संबोधित किया। इंजीनियरों को सीमेंट से जुड़ी नई तकनीक के बारे में प्रोजेक्टर से जानकारी दी। बिजली कंपनी के सीनियर इंजीनियर डी.के.पाटीदार, सुभाष सोनी का सम्मान भी किया। एसोसिएशन अध्यक्ष आर.एस. कालानी, सचिव नीलेश पटेल, शलभ अग्रवाल, सुरेंद्र पोरवाल, सत्येंद्र यादव, राजेश जैन, गिरीश बेलापुरकर ने स्वागत किया। संचालन कृष्णकुमार अजमेरा ने किया।

विश्वेश्वरैया को याद किया

रविवारको भारत र| स्व. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में अभियंता दिवस समारोह मना। इसमें इंजीनियरों ने विश्वेश्वरैया को याद किया तथा उनके द्वारा किए कार्यों की सराहना की। सीनियर डीएमई ने कहा कम संसाधन सुविधाओं के बीच उन्होंने जो किया वो ऐतिहासिक था। आज सुविधाएं होने के बाद भी ऐसा काम नहीं हा़े पा रहा।