भंडारे में आई भक्तों की भीड़
रतलाम | भुट्टाबाजार में हजरत छोटू बादशाह का उर्स धूमधाम से मना। रविवार को उर्स के तहत सुबह चादर पेश की गई। इसके बाद सामूहिक भंडारा हुआ। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। सर्वधर्म एकता कमेटी द्वारा मनाए जा रहे छोटू बादशाह उर्स में सुबह चादर को भुट्टा बाजार पर कश्मीरवाले बाबा के यहां ले जाया गया। वहां फातिहा पढ़ने के बाद श्रद्धालुओं ने चादर हजरत छोटू बादशाह के यहां पेश की। इसके बाद लंगर शुरू हुआ। 10 हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। दिनभर श्रद्धालुओं के आने का दौर जारी रहा। किसी ने बच्चों के लिए तो किसी ने अपने लिए दुआ मांगी। रात्रि में मुंबई के अली वारिस सिंगर की कव्वाली भी हुई। आयोजन समिति के भरत राठौर, मोहम्मद उस्मान पटेल, लाला पटेल, जाकिर मंसूरी, अब्दुल हमीद, गनीभाई मंसूरी, ट्विंकल शाह, मोहम्मद अनीस आदि शामिल हुए।