पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महालक्ष्मी महोत्सव आज से

महालक्ष्मी महोत्सव आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीश्रीमाली ब्राह्मण समाज का दो दिनी श्री महालक्ष्मी जन्मोत्सव सोमवार को शुरू होगा। अध्यक्ष प्रकाश व्यास, सचिव संजय वोहरा, कुलदीप हर्ष दशोत्तर ने बताया महालक्ष्मी परिसर में शाम 7 बजे से शुरू होने वाले महोत्सव में गणेश चतुर्थी पर हुए विभिन्न आयोजनों में सहभागिता करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। आशीष दशोत्तर उनके परिवार की ओर से समाज सेवा के लिए बेहतर काम करने वाले 3 महिला-पुरुष का सम्मान किया जाएगा। डॉ. दीप व्यास की माता पद्मावती की स्मृति में हाई स्कूल हायर सेकंडरी में उच्चतम अंक लाने वाले स्टूडेंट को 5000 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद भजन संध्या होगी। कालिकामाता भजन मंडल भजन प्रस्तुत करेगा। मुख्य अतिथि एएसपी प्रशांत चौबे, डॉ. राजेश शर्मा, परशुराम ब्राह्मण समाज के महेश शर्मा रहेंगे। 16 सितंबर को शाम 7.30 बजे चल समारोह निकलेगा। रात 12 बजे आरती कर प्रसादी वितरण होगा।