रेलकर्मियों के बच्चों ने उकेरी कल्पनाएं
रेलकर्मियों के बच्चों ने उकेरी कल्पनाएं
रतलाम | पश्चिमरेलवे महिला समाज सेवा समिति ने रविवार को रेलवे स्कूल में रेलकर्मियों के बच्चों के लिए चित्रकला स्पर्धा रखी। सचिव संध्या भालोदे ने बताया तीन वर्गों में आयोजित स्पर्धा में 88 बच्चों ने ड्राइंगशीट पर कल्पनाएं उकेरी। उपाध्यक्ष अंजू अग्रवाल अन्य समिति सदस्य उपस्थित थीं।