पाइप लाइन शिफ्टिंग के बाद बनेगा फोरलेन
सैलानारोड पर पाइप लाइन शिफ्टिंग के बाद ही फोरलेन का काम शुरू हो सकेगा। एमपीआरडीसी ने फोरलेन निर्माण शुरू करने से पहले पाइप लाइन शिफ्ट करने के लिए निगम को पत्र भेजा है। प्लानिंग एस्टीमेट भी मांगा है। निगम ने प्रस्तावित फोरलेन के दोनों ओर पाइप लाइन डालने की प्लानिंग की है।
सैलाना बस स्टैंड चौराहे से राजस्थान सीमा तक एमपीआरडीसी की मॉनीटरिंग में टू लेन निर्माण चल रहा है। 117 करोड़ की लागत से महू की अग्रोहा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड यह काम कर रही है। एजेंसी को शहरी सीमा में सैलाना ओवरब्रिज से बंजली तक 3.65 किलोमीटर फोरलेन बनाना है। बारिश थमने के साथ काम शुरू होने की उम्मीद है लेकिन यह पाइप लाइन शिफ्ट होने से पहले संभव नहीं। इसलिए एमपीआरडीसी ने निगमायुक्त सोमनाथ झारिया को एक पत्र भेजा है। इसमें पाइप लाइन शिफ्ट करने का कहा है। इसके चलते महापौर शैलेंद्र डागा जलकार्य समिति प्रभारी पवन सोमानी की मॉनीटरिंग में जलप्रदाय विभाग ने पाइप लाइन शिफ्टिंग की योजना पर काम शुरू कर दिया है। प्लानिंग एस्टीमेट तैयार होने पर एमपीआरडीसी एजेंसी को उपलब्ध कराया जाएगा। सहमति के बाद शिफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी।
मौजूदा व्यवस्था
अभीसैलाना ओवरब्रिज से अलकापुरी चौराहे तक सड़क के दोनों ओर डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन है। कुछ स्थानों पर सड़क के एक ओर पाइप लाइन है। जवाहरनगर रोड से कस्तूरबानगर के लिए डाली गई राइजिंग मेन पाइप लाइन भी रोड क्रॉस हुई है।
प्रस्तावितव्यवस्था
सैलानाओवरब्रिज से महंत रघुवीरदास जी के मंदिर तक फोरलेन के दोनों ओर डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन रहेगी। जवाहरनगर रोड से कस्तूरबानगर र|पुरी रोड से चामुंडा चौराहे तक राइजिंग मेन पाइप लाइन रोड क्रॉस करेगी।
सैलाना रोड, जिस पर फोरलेन प्रस्तावित है।
तैयार हो रही योजना
^नईपाइप लाइन के लिए निगम से एस्टीमेट मांगा है। प्लानिंग एस्टीमेट बन रहा है। आर.एम.सक्सेना, सबइंजीनियर नगर निगम
पत्रभेजा
^सैलानारोड पर निगम की पाइप लाइन है। शिफ्ट करने को निगमायुक्त को पत्र भेजा है। अशोकशर्मा, एजीएम-एमपीआरडीसी
नईपाइप लाइन डलेगी
^प्रस्तावितफोरलेन के दोनों तरफ नई पाइप लाइन डलेगी। इससे समस्या हल होगी। शैलेंद्रडागा, महापौर