शिकायत के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण
रतलाम | शिकायतके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने से एक परिवार आहत है। प्रशासन से कोर्ट तक गुहार लगा चुका परिवार अब भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। शिकायतकर्ता फेहमीना पिता इकबाल गौरी निवासी डीजल शेड टीआरडी ऑफिस के सामने उनके परिजन हैं। उनका आरोप है पड़ोसी सलीम पिता अब्दुल वहीद उनकी प|ी फहमीदा ने उनके स्वामित्व की जमीन गली पर अतिक्रमण कर लिया है। इसे लेकर उन्होंने 10 मार्च 2014 से अब तक कई बार शिकायत की। महापौर शैलेंद्र डागा, आयुक्त सोमनाथ झारिया सहित प्रशासन के अफसरों से मिली कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत को लेकर 4 जुलाई 2014 पर उनके साथ मारपीट भी हुई थी। 15 जुलाई से प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। शिकायतकर्ता के अनुसार शुरुआत में तो जिम्मेदार शिकायत को गंभीरता से लेते हैं लेकिन बाद में टालने वाला रवैया अख्तियार कर लेते हैं। इस संबंध में डीजल शेड के सलीम पिता अब्दुल वहीद ने बताया मेरा 27 बॉय 40 फीट का प्लॉट है। 25 बॉय 40 पर मकान बनाया। 2 फीट की गली छोड़ी। अतिक्रमण नहीं किया। शिकायतकर्ता झूठे आरोप लगा रहे हैं।