पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनाज मंडी के पास खुलेगी बैंक

अनाज मंडी के पास खुलेगी बैंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाजमंडी में बैंक की ब्रांच तो है लेकिन बड़े पेमेंट की दिक्कत है। 10 लाख रुपए या इससे अधिक के भुगतान के लिए व्यापारियों को इंतजार करना पड़ता है। बैंक द्वारा देरी से भुगतान करने पर कई बार व्यापारियों और किसानों में विवाद की स्थिति बनती है। अब यह समस्या दूर हो जाएगी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मंडी के पास ही ब्रांच खोल रही है। इससे लाखों रुपए का लेन-देन हो सकेगा।

व्यापारी प्रतिनिधि मनोज जैन ने बताया मंडी परिसर में बैंक तो है लेकिन बड़ा पेमेंट नहीं होता। कोई व्यापारी 10 से 20 लाख रुपए का चेक लगाता है तो कहा जाता है शाम को पेमेंट मिलेगा। मंडी प्रशासन ने किसानों को दोपहर 3 बजे से भुगतान करने का नियम बना रखा है। हमारे पास पैसा है लेकिन बैंक भुगतान नहीं करती तो हम क्या कर सकते हैं। मंडी सचिव को कई बार अवगत कराया लेकिन समस्या बरकरार है। मंडी में ऐसी कोई व्यवस्था होना चाहिए जिससे व्यापारी जितनी राशि चाहे उतनी मिल सके।

सालके आखिरी तक शुरू होगी ब्रांच-सेंट्रल बैंकऑफ इंडिया के आर. के. पिप्पल ने बताया बैंक के लिए जगह का चयन कर लिया है। नई ब्रांच के लिए आरबीआई से लाइसेंस मिल गया है। साल के आखिरी में ब्रांच शुरू कर दी जाएगी। व्यापारी जितने रुपए मांगेंगे हम भुगतान कर देंगे।

बैंक शुरू होने से ये होगा फायदा

{किसानोंको जल्दी भुगतान हो सकेगा।

{बड़ा पेमेंट करने में दिक्कत नहीं आएगी।

{अभी व्यापारियों को शहर से पैसा लाकर भुगतान करना पड़ता है। मंडी के पास ही बैंक खुलने से पेमेंट में सुविधा होगी। रिस्क भी नहीं रहेगी।

{व्यापारियों के साथ किसानों को भी फायदा होगा और वे भी रुपए निकाल सकेंगे।