कार्रवाई की मांग
रतलाम| मप्रबलाई समाज महासंघ ने त्रिमूर्तिनगर रोड किनारे बन रहे मकान निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। जिलाध्यक्ष बाबूलाल मालवीय ने बताया कॉलोनी से एक रोड विरियाखेडी़ की ओर जा रहा है। यह 30 फीट चौड़ा है लेकिन 15 फीट रोड तक मकान बनाया जा रहा है। इससे रास्ता संकरा हो गया है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत रही है। उन्होंने कलेक्टर डॉ. संजय गोयल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।