पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिंदे बाप को कोई ना पूछे मरे बाद पुजवाया

जिंदे बाप को कोई ना पूछे मरे बाद पुजवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम| जिंदेबाप को कोई ना पूछे मरे बाद पुजवाया.., जिस भजन में राम का नाम नहीं उस भजन को गाना ना चाहिए.. जैसे भजन रविवार को जवाहरनगर श्मशान में गूंजे। मौका था श्रीमदभागवत कथा का। कथा के पांचवें दिन आचार्य दिनेश कृष्ण शास्त्री ने कहा धर्म का पालन करने से वैराग्य, वैराग्य से योग, योग से ज्ञान और ज्ञान से मोक्ष की प्राप्ति होती है। प्रतिष्ठा की भूख बुरी होती है। भागवत प्रचारक तेजकुमार सोलंकी ने भजनों की प्रस्तुति दी। सोमवार को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग होगा। अंत में भागवत की आरती मुक्तिधाम अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने की।