पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू : तीसरे दिन 60 संदिग्ध मरीज और सामने आए

स्वाइन फ्लू : तीसरे दिन 60 संदिग्ध मरीज और सामने आए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ रिपोर्टर| रतलाम. जिलाअस्पताल में रविवार को स्वाइन फ्लू (ए कैटेगरी) के 60 और मरीज पहुंचे। इसके साथ अस्पताल में कैटेगरी के मरीजों की संख्या भी बढ़कर 129 हो गई है। जिला अस्पताल में सर्दी-जुकाम के मरीजों की स्क्रीनिंग अलग से हो रही है। शनिवार को 42 शुक्रवार को 27 मरीज मिले थे। जिला अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती दोनों संदिग्ध मरीज शनिवार रात चले गए। शनिवार देर रात वृद्धा 19 वर्षीय युवती को परिजन ले गए। परिजनों ने बड़ी जगह इलाज कराने की मंशा जताते हुए छुट्टी ले ली। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. पंकज शर्मा ने बताया दाेनों मरीजों को उनके परिजन लेे गए। शनिवार को ही दाेनोें मरीजों के स्वाब के नमूने जांच के लिए जबलपुर भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट फिलहाल नहीं मिली है। स्वाइन फ्लू वार्ड में अब केवल एक किशोरी ही टेमी फ्लू की दवा ले रही है। उसकी हालत पहले से बेहतर है।