पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालवा फ्रेश के नाम से जाएगा दूसरे राज्यों में माल

मालवा फ्रेश के नाम से जाएगा दूसरे राज्यों में माल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
- रतलाम के फलों और सब्जियों की अब अलग होगी पहचान
- मालवा फ्रेश नाम का ब्रांड तैयार।
रतलाम। अब रतलाम के फल सब्जियों की महक दूर-दूर फैलेगी। उद्यानिकी विभाग ने मालवा फ्रेश नाम का ब्रांड तैयार किया है। किसानों की दो कंपनियां इसके सहारे माल बेचेंगी।

हाल ही में संभाग में इसकी लांचिंग हुई। इससे केवल रतलाम बल्कि उज्जैन संभाग के किसानों को पहचान मिलेगी। मप्र में उद्यानिकी फसलों का 30 फीसदी रकबा संभाग का है। एक साथ माल जाने से मंडियों में ई-खरीदी होगी। नीलामी में एक से अधिक व्यापारी शामिल रहेंगे। जिले में पिपलौदा ब्लॉक की विश्वमाता कृषक प्रोड्यूस मां चामुंडा कृषक प्रोड्यूस कंपनियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

इनकी होगी अलग पहचान-जिले में अंगूर, संतरा, स्ट्रॉबेरी, अमरूद आदि का स्वाद स्थानीय स्तर पर पहचान बनाए हुए हैं। लहसुन प्याज बहुतायत में होता है। मटर, टमाटर, आलू, धनिया समेत अन्य सब्जियां बड़ी मात्रा में उगाई जाती हैं।
निर्माता कंपनी रतलाम की दोनों प्रोड्यूस कंपनी कहलाएंगी। उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक केके गिरवाल ने बताया मालवा फ्रेश से जिले की उद्यानिकी फसलों को पहचान मिलेगी।