रतलाम | बाबाजय गुरुदेव का सत्संग सोमवार को पिपलिया जोधा में होगा। धर्म प्रचारक संस्था ट्रस्ट मथुरा का ये काफिला रविवार शाम झाबुआ मार्ग से आया। बाबा के शिष्य सतीशचंद्र यादव सुबह 11 बजे सत्संग करेंगे। इसमें ध्यान, भजन और सत्संग की विधि समझाई जाएगी। इसके बाद भंडारा होगा।