पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्क में हरियाली के लिए अभियान

पार्क में हरियाली के लिए अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहर नगर एम कॉलोनी के पार्क को 22 साल से हरियाली का इंतजार।
दैनिक भास्कर, समाधान मिलजुलकर।
रतलाम। जवाहर नगर एम-कॉलोनी के पार्क को 22 साल से हरियाली का इंतजार है। आसपास के लोग कई बार यहां प्रयास कर चुके हैं लेकिन जिम्मेदारों के सहयोग के बिना अभियान हर बार अधूरा रह गया। लोगों ने इस बार भास्कर के साथ पार्क को हरियाली लौटाने की ठानी है।

जवाहर नगर की एम-कॉलोनी 1993 में बनी थी। तभी पार्क के लिए यहां जगह छोड़ी थी। 9 साल पहले तत्कालीन वन मंत्री हिम्मत कोठारी ने पार्क के चारों ओर जाली लगवाई थी। इसके अलावा यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ।

रहवासी रखते हैं ध्यान-पार्क का ध्यान रहवासी ही रखते हैं। बारिश में लोगों ने यहां हरियाली के प्रयास भी किए। बच्चों के खेलने के लिए संसाधन भी जुटाए। सहयोग नहीं मिलने से प्रयास सार्थक नहीं रहे।

नाले से गंदगी- पार्क के बीच से नाला गुजर रहा है। यह खुला है। दीवार भी टूट चुकी है। इससे यहां बदबू गंदगी रहती है। पशु घूमते रहते हैं। हादसे की आशंका है।
नगर निगम से अपेक्षा
- नाले की दीवार की मरम्मत।
- नाले को कवर करना।
- बाउंड्री पर लगी जाली की मरम्मत।
- खेलकूद उपकरण।

हरसंभव मदद करेंगे : '' पार्क के विकास के लिए हम लोगों के साथ हैं। यहां जो भी जरूरत होगी, हरसंभव मदद करेंगे।''- भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रीय पार्षद।