बुकिंग से ट्रेन का टिकट पहुंचेगा घर
रतलाम| आॅनलाइनटिकट बुकिंग सुविधा आम लोगों तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने अब कैश आॅन डिलेवरी स्कीम लांच की। डेबिट और क्रेडिट कार्ड होने के बावजूद इंटरनेट बैंकिंग नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को इससे फायदा होगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने मेसर्स एंड्यूरिल टेक्नोलॉजी के साथ अनुबंध किया है। कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट पांच दिन पहले बुक की जा सकती है। कंपनी का एजेंट टिकट की डिलेवरी देने पहुंचेगा तभी भुगतान करना होगा। इसके लिए ई-टिकट के बराबर ही भुगतान करना होगा। स्लीपर के ई-टिकिट पर 40 और एसी के टिकट पर 60 रुपए चार्ज लगता है। बुकिंग के दौरान दिए पते पर डिलेवरी दी जाएगी। टिकट निरस्त करवाने पर राशि चेक अथवा ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर की जाएगी। यदि गलत पता देकर टिकट बुक कराया जाता है तो डिलेवरी नहीं होने पर इसे स्वतः रद्द मान लिया जाएगा।